शरद पूर्णिमा पर वार्ष्णेय समाज अर्पित करेगा अक्रूर जी महाराज-गिर्राज जी महाराज को छप्पन भोग

महोत्सव की तैयारी और आमंत्रण को लेकर हुई कोसीकलां में बैठक, ई कार्ड का विमोचन

मथुरा। आगामी 9 अक्टूबर को आयोजित श्री वार्ष्णेय सेवा समिति के शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी हेतु एक बैठक का आयोजन अग्रसेन नगर स्थित समाजसेवी कमल किशोर वार्ष्णेय के निज निवास पर किया गया जिसमें कोसीकला के साथ चौमुंहा नई सेमरी छाता आदि क्षेत्रों के वार्ष्णेय बंधुओ की मौजूदगी में ई कार्ड का विमोचन हुआ।
कार्यक्रम के बारे में संस्थापक कमल किशोर वार्ष्णेय ने बताया उक्त कार्यक्रम शरद पूर्णिमा के दिन बड़े ही धूमधाम से मथुरा वृंदावन रोड स्थित श्री अक्रूर धाम पर होगा जिसमें समस्त वार्ष्णेय समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है साथ ही विभिन्न राजनीतिक सामाजिक और अग्रणी वार्ष्णेय समाज के महानुभावों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम सुबह प्रात 9 बजे महाराजा अक्रूरजी एवं गिर्राज महाराज के महाभिषेक/पंचामृत अभिषेक के साथ आरंभ होगा तदोपरांत साधु सेवा जिसमें विभिन्न संतो की सेवा द्वारा नर सेवा नारायण सेवा का भाव परिपूर्ण किया जाए एवं मां यमुना का दोपहर में पूजन कर अभिषेक किया जाएगा साथ ही सायं 6 बजे से छप्पन भोग दर्शन होंगे। भव्य फूल बंगला के साथ 56 भोग श्री अक्रूर जी महाराज, श्री गिरिराज जी महाराज एवं श्री कृष्ण बलराम के सम्मुख अर्पित होंगे । महारास द्वारा भगवान श्री कृष्ण और राधा की विभिन्न झांकियों द्वारा प्रभु को रिझाया जाएगा। श्री संत स्वरूप आनंद बाबा जी द्वारा अलौकिक भव्य महाआरती की जाएगी । संपूर्ण अक्रूर धाम प्रांगण को भव्य सतरंगी रोशनी से सजाया जाएगा साथ ही उक्त स्थान को विभिन्न अक्रूर जी की चल चित्रों से अवगत कराया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से राजकुमार वार्ष्णेय राजू भैया सुरीर वाले भानु प्रकाश वार्ष्णेय ई. लोकेश वार्ष्णेय मुकेश वार्ष्णेय दीपा प्रधान अजय कुमार वार्ष्णेय उमा शंकर गुप्ता सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय सत्य नारायण वार्ष्णेय मनीष वार्ष्णेय मोनू वार्ष्णेय विदित वार्ष्णेय लोकेश चौमुंहा गौरव वार्ष्णेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।