संघ ने किया इनोवेटिव भारत 2022 कार्यक्रम का आयोजन
युवा अवस्था की ऊर्जा ही नवोन्मेष का आधार: अतुलकृष्ण महाराज
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जिले के विभिन्न कालेजों के विद्यार्थियों के लिए इनोवेटिव भारत 2022 नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन बी० एस० ए० कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सभागार में आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता को चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया व समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मथुरा के महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से 4 वर्गों में से किसी भी एक वर्ग में उनके द्वारा किए गए किसी भी नवोन्मेष अथवा उनके मस्तिष्क में चल रही किसी भी योजना के ऊपर एक 3 से 4 मिनिट की पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन 15 दिन पहले से ही लेना प्रारंभ कर दिया था। करीब 200 प्रेजेंटेशन विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र – छात्राओं द्वारा प्राप्त हुए थे, प्राप्त प्रेजेंटेशन को कॉलेजों के अध्यापक व प्रोफेसर से छंटनी करवाया गया एवम उसमे से 42 प्रेजेंटेशन कार्यक्रम में दिखाए जाने के लिए उपयुक्त पाए गए। कार्यक्रम में सभी 42 प्रेजेंटेशन का व्याख्यान उन्हीं विद्यार्थियों द्वारा किया गया बाद में प्रत्येक वग की सर्वश्रेष्ट प्रेजेंटेशन को पुरुस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को जिला उद्योग केंद्र का स्वीकृत प्रमाण पत्र प्रदान दिया गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए संघ के सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा की विदेशों में भी जो भी नवीन आविष्कार हो रहे हैं अधिकतर भारत के ही युवा कर रहे हैं इसका अर्थ है की भारतीयों के पास बुद्धिमत्ता की कमी नहीं है कमी है तो बस हमारी व्यवस्था की जिससे व्यथित होकर ये युवा मेधा पलायन का शिकार होते हैं और भारत से बाहर जाकर अपनी मेधाशक्ति से नवोन्मेष करते हैं। संघ ने माना है की भारत का युवा भारत में ही रह कर अपने आविष्कार या शोध को करें और यह मेधा पलायन भी रुके यह भी समाज कल्याण का एक अंग है अतः संघ ने इस ओर कदम बढ़ाए हैं और महाविद्यालय में पढ़ने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों की मेधा को एक मंच प्रदान करने का कार्य प्रारंभ किया है यह कार्यक्रम उसी श्रृंखला का हिस्सा है।
कार्यक्रम में अतुलकृष्ण महाराज ने कहा की युवा अवस्था ही उम्र का वह पड़ाव है जब शारीरिक क्षमता सबसे ज्यादा होती है और मस्तिष्क में रोज कोई न कोई विचार जन्म लेता रहता है इसीलिए युवाओं को अपनी शक्ति को अपने विचारों की पूर्ति में लगा देना चाहिए। अमृता टेक्नोलॉजीज के सीईओ प्रदीप अर्चन ने विद्यार्थियों को भविष्य के विज्ञान के बारे में बताया कार्यक्रम में हिंदुस्तान कॉलेज आनंद इंजीनियरिंग आनंद पॉलिटेक्निक जीएलए जीएलबी बीएसए कॉलेज बीएसए इंजीनियरिंग के आर डिग्री अनार देवी पॉलिटेक्निक के एम मेडिकल, वैटिनेरी – दुवासु आदि महाविद्यालयों के 500 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मथुरा विभाग के सभी प्रचारकों व विभिन्न कार्यकर्ताओं ने कार्य किया जिनमें डॉ.संजय शिव कुमार नितिन मित्तल मार्तंड गौतम दुर्गा प्रसाद माधव पुलकित प्रसाद देव ध्रुम सोनल अग्रवालअनिरुद्ध अजय कुमार इत्यादि व डा भोले सिंह मनीष गुप्ता डा कामता प्रसाद डा पवनजीत वेटरनरी अनूप राय शशिशेखर आदि प्रोफेसरों का अमूल्य योगदान रहा। संचालन अपाला अग्रवाल ने किया व कार्यक्रम में छात्रों को रूचि को देखते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने का संघ विचार कर रहा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.