रविकान्त “वैश्य रत्न अवार्ड” पत्रकार विनोद “मीडिया रत्न अवार्ड” से सम्मानित

मथुरा। वैश्य भारती राष्ट्रीय पत्रिका द्वारा 2022 सम्मान समारोह इस बार लखनऊ के वेस्ट वेस्टन सागर सोना होटल में किया गया जिसमें देश में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभाशाली लोगो को अवार्ड देकर सम्मानित किया।
समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व विशिष्ठ अतिथि राजधानी के जाने माने पत्रकार अजय जायसवाल व ग्रामीण पत्रकार एसो. के राष्ट्रीय संयोजक देवीप्रसाद गुप्ता ने मथुरा के भाजपा नेता रविकान्त गोयल को “वैश्य रत्न अवार्ड” तथा पत्रकार विनोद अग्रवाल “मीडिया रत्न अवार्ड” ट्राफी,मेडल,शाल उढांकर सम्मानित किया। रविकान्त गोयल भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व आईवीएफ के प्रदेश महामंत्री के साथ साथ ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन उप्र मथुरा के मुख्य संरक्षक है वही विनोद अग्रवाल ग्रामीण पत्रकार एसोसिशन उप्र मथुरा के जिलाध्यक्ष व आईवीएफ के जिला उपाध्यक्ष है।
कार्यक्रम के संयोजक व वैश्य भारती पत्रिका के मुख्य संम्पादक हितेश जिन्दल ने बताया कि हमारी संस्था समाज व देश हित जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य कर रहीं चुनिंदा शानदार विभूतियों के लगातार सम्पर्क मे रहकर उनके कार्यो को निरन्तर रूप से जांच परख कर उनको पुरुस्कृत सम्मानित करती हैं।