मथुरा। नर सेवा नारायण सेवा का कार्यक्रम के अंतर्गत जीसीआई मथुरा सिटी द्वारा कल्याण करोति संस्थान मथुरा में एक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि कल्याण करोति संस्था के सचिव सुनील शर्मा एवं जेसीआई मथुरा सिटी के अध्यक्ष जेसी नवीन अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। जीसीआई मथुरा सिटी के पदाधिकारियों ने कहा की कल्याण करोति संस्था वास्तव में अपने नाम के अनुकूल सेवा भावी कार्य कर समाज में दिव्यांग जन की पहचान स्थापित कर रही है जो वास्तव में काबिले तारीफ है।
इस अवसर पर संस्था में मौजूद बच्चों को भोजन कराकर गिफ्ट वितरित किए। कार्यक्रम के संबंध में संस्था के प्रधानाचार्य अमरनाथ ने बताया कि यहाँ किस तरह दिव्यांग बच्चों को शिक्षा दी जाती है। सुनील शर्मा ने कल्याण करोति संस्था के कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विवेक नागपाल अंकुर अग्रवाल राहुल पंकज दानी माधव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.