बिल्डर के डी अग्रवाल की शिकायत लेकर चंदा ग्रीन्स सोसायटी के निवासी डीएम के पास पहुंचे, होगी कार्रवाई
मथुरा। चंदा ग्रीन्स वेलफेयर सोसाइटी ट्रांसपोर्ट नगर के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ़ जिलाधिकारी नवनीत चहल को शिकायती पत्र सौपते हुए बताया कि चंदा ग्रीन्स सोसाइटी में 10 सितम्बर की रात्रि को कालोनी के मुख्य द्वार के पास की बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभरा करके गिर गया उस समय ईश्वर की कृपा से कोई जन हानि तो नहीं हुई लेकिन नीचे खड़ी एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। सोसायटी में बने भवनों की गुणबत्ता की पोल खोल खुल गई है। सोसायटी के निवासी अब बहुत भयभीत एवं चिन्तित हैं कि कब बिल्डिंग का कौन सा हिस्सा गिर जाय और क्या हादसा हो जाय।
जिलाधिकारी को बताया कि माधव इंफ्रा के निदेशक के डी अग्रवाल बिल्डर ने ग्राउन्ड फ्लोर पर सात दुकानें बना रखी हैं जोकि एमवीडीए से स्वीकृत हैं। इन दुकानों के ऊपर अन्य छः दुकानें और फिर द्वितीय एवं तृतीय तल पर बने भवन अवैध हैं और जो हिस्सा टूट कर गिरा है वह अवैध निर्माण का ही हिस्सा है। बिल्डर के निर्माण कार्यों की जांच करा कर उसके खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही की जाय। सभी बाते सुनकर डीएम ने जांच कराकर कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया। सोसायटी अध्यक्ष नवरत्न सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने एक हफ्ते के अंदर सख्त कार्रवाई नहीं की तो बड़ा आंदोलन बिल्डर के खिलाफ किया जायेगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में सोसायटी अध्यक्ष नवरत्न सिंह सचिव एसपी सिंह सामाजिक कार्यकर्ता विनोद दीक्षित विजेंद्र सिंह सोमदत्त शर्मा सौरभ कटारे नेम सिंह गोविंदा यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।