मथुरा में निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा से आम लोगो में आया देश प्रेम का उबाल

मथुरा। भाजपा महानगर के तत्वाधान में शनिवार को घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में अंगूरी वाटिका डीग चौराहा से मंडी रामदास होते हुए होली गेट आगरा रोड तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारे आन-बान-शान का प्रतीक है। इससे व्यक्ति को और देश को ताकत मिलती है। यह तिरंगा पूरी दुनिया में हमारी धाक है इसी से हमारी पहचान है।
पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी 25 वर्षो के संकल्पों को पूरा करने का प्रण लेना है। केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए फ्लैग कोड में भी अहम बदलाव किये हैं। आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहरा सकता है । पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह ने कहा 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए । यह किसी राजनैतिक दल का कार्यक्रम नहीं अपितु हर देशभक्त नागरिक का उत्सव है।
महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पक्ष एवं विपक्ष का विषय नहीं है। हम सभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह राष्ट्रीय पर्व है और इसमें सभी को शिरकत करनी चाहिए। पक्ष और विपक्ष कोई भी हो सभी को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए।
तिरंगा रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु उ.प्र. व्यापारी कल्याण बोर्ड के चैयरमेन रविकांत गर्ग पूर्व सांसद चौ.तेजवीर सिंह उ.प्र. बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा नगर पालिका पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल महामंत्री प्रदीप गोस्वामी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी मुकेश खंडेलवाल चिंताहरण चतुर्वेदी चेतन स्वरूप पाराशर मदन मोहन श्री वास्तव विजय शर्मा श्याम शर्मा शोभा राम शर्मा आशीष शर्मा गंभीर सिंह गुर्जर मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल अनीश वर्मा विक्रम विष्णु सैनी विनीत शर्मा दीपा अग्रवाल संजय शर्मा कुंज बिहारी भारद्वाज कृष्णमणि सूबेदार ललित अग्रवाल महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष दत्त कौशिक सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।