मथुरा। भाजपा नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल होने के पश्चात भाजपा के वरिष्ठ नेता के घर उनके पुत्र की असमायिक मृत्यु होने पर शोक प्रकट करने पहुंचे । उनके साथ जनपद के काफी वरिष्ठ भाजपा नेता भी थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय गोविल के युवा पुत्र पलाश की एक पखवाड़ा पूर्व आसमायिक मृत्यु हो गई थी, उस समय पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने टेलीफोन के माध्यम से संजय गोविल को अपनी संवेदना प्रकट की थी। आज मथुरा में भाजपा की तिरंगा यात्रा निकलनी थी जिसमें शामिल होने वह मथुरा आये थे। तिरंगा यात्रा में शामिल होने के पश्चात वह संजय गोविल के कृष्णापुरी आवास पर पहुंचे वहां शोक संतृप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस दिलाया व शोक व्यक्त किया। लगभग आधा घंटे वहां रूकने के बाद वह अपने गंतव्य को रवाना हो गये। पूर्व उप मुख्य मंत्री के साथ भाजपा के गोवर्धन क्षेत्र के विधायक मेघश्याम सिंह, महापौर डा. मुकेश आर्य बंधु, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, एमएससी ठा. ओम प्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग, मदन मोहन श्रीवास्तव, किशन सिंह, प्रभात चौधरी, चिन्ता हरण चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी, मिलन भाटिया, सुभाष यादव, भूपेन्द्र चौधरी, नट्टू पण्डित, अतुल गर्ग, अभिनव सक्सैना, राजेश गुप्ता, बृजेश दत्त भारद्धाज, पूर्व चैयरमैन वृन्दावन मुकेश गौतम, प्रमोद, कन्हैयालाल आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.