अनुज सिंघल
फरह। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान कस्बा फरह में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने किया। तिरंगा यात्रा का प्रारंभ फरह ब्लॉक से किया गया एवं इसका संचालन मुख्य बाजार होते हुए दीनदयाल धाम तक हुआ ।
इस दौरान देश प्रेम के नारों के साथ लोगो के मन मे देशभक्ति की भावना की अलख जगाई गई। इस मौके पर दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह तरकर, राजेन्द्र सिंह प्रधान, पप्पू पचौरी के साथ फरह थाना प्रभारी राजकमल, कस्बा प्रभारी सतीश सिंह, बीओ मुकेश, गार्ड राजू, सतीश पचौरी, पीसी लालसिंह, सीसी राजपाल सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी एवं होमगार्ड शामिल रहे। तिरंगा यात्रा का जगह जगह आम नागरिको ने फूल बरसा कर स्वागत किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.