लखनऊ। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में यूपी पुलिस सभी जनपदों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1090 चौराहा से जनेश्वर मिश्र पार्क तक पुलिस विभाग की हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ के समापन के पश्चात पुलिस कमिश्नर लखनऊ एस.बी. शिरडकर द्वारा प्रथम पांच स्थान पर आने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर ने कहा कि हम गर्व के साथ अपनी आजादी का जश्न मना रहे हैं । पुलिस विभाग की समाज के प्रति खास जिम्मेदारी होती है उसके लिए छोटे से लेकर बड़े पुलिस अधिकारी को ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने चाहिए।
इस आयोजन का शुभारम्भ पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एंव व्यवस्था पीयूष मोर्डिया द्वारा किया गया जिसमें ए.टी.एस. पी.ए.सी. बीएसएफ पीआरडी पुलिस लाइन व जनपद पुलिस के अधिकारी/जवानों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले का.बलराम 25वीं बटालियन पीएसी मुरादाबाद का. सुरजीत सिंह जनपद प्रयागराज का. सुरेन्द्र कुमार 8वीं बटालियन पीएसी बरेली का. नरेश कुमार 47वीं बटालियन पीएसी गाजियाबाद का. रवि कुमार राघव 6 वीं बटालियन पीएसी मुरादाबाद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Next Post