मोदी की अद्वितीय कार्यशैली के चलते आज अमेरिका जैसे देश भारत की समृद्धि की करते है सराहना : अरविंद शर्मा

मथुरा। भारत के युग पुरुष के रूप में विश्व विख्यात और अपनी सुशासन शैली से जन जन के हृदय तल तक अपनी पकड़ मजबूत करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के “सुशासन के २० वर्ष” पूर्ण करने पर पूरे देश व प्रदेश में MODI@20 के उपलक्ष्य में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं उसी क्रम आज भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मसानी स्थित मुकुंद बिहार में महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उ.प्र. सरकार के ऊर्जा व नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रो. डॉ. रोशन लाल राष्ट्र कवि रमाशंकर पाण्डेय और जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा मौजूद रहे।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत के पुनर्निर्माण में भागीरथ योगदान है। मोदी जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि राष्ट्रीय विचारधारा के कुशल नेतृत्व करने वाले व्यक्तित्व है। उनकी कार्यशैली साधारण नहीं अद्वितीय है उनके राष्ट्र निर्माण के गत बीस वर्षों में मैंने उन्हें नजदीक से देखा है। उनकी कार्य को संपादित करने की क्षमता सदैव मेरे हृदय को छूकर गयी है। वह एक दार्शनिक के रूप में कार्य योजना का निर्माण करते हुए जन जन को लाभान्वित करने का उद्देश्य सर्वोपरि रखते हैं और अधिकारियों को अपने अधिकार देकर कार्य पूर्ण करने की शक्ति देते हैं। यह शैली उनकी अपने सहयोगियों और अधिनस्थ अधिकारियों से कार्य लेने की अद्वितीय क्षमता का प्रर्दशन है, यह एक सामान्य व्यक्ति में नहीं होती यह एक व्यक्तित्व की शैली है जिन्हें हम मोदी कहते हैं।

उन्होंने कहा कि वास्तव में आज पूरा विश्व मोदी जी के विकास के मॉडल को देख रहा है कि उन्होंने कैसे किस प्रकार विषय परिस्थितियों में विकास का मॉडल खड़ा किया है। आज अमेरिका जैसे देश भारत की समृद्धि की सराहना करते हैं और उनका व्यक्तित्व विश्व के कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रहा है। हमारे सामने 2024 का चुनाव है जिसमें आपकी जिम्मेदारी बढ़ रही है कि हम और आप जन जन तक घर घर गांव गांव गली गली जाकर मोदी जी के राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के संकल्प को सिद्ध करने के लिए कमर कस कर लग जाये।
सम्मेलन में भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि आजाद भारत के 75वें वर्ष में जब आज पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है उस महोत्सव में नरेन्द्र मोदी के सुशासन के 20 वर्ष हमको स्वर्णिम युग का आभास करा रहे हैं। छोटे से परिवार से आने वाला व्यक्ति आज राष्ट्र नायक के रूप में प्रतिष्ठित हैं जिसका सम्पूर्ण श्रेय नरेन्द्र मोदी को ही जाता है जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में सेवा का भाव जागृत कर जन जन में राष्ट्र सेवा का भाव जागृत किया है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने किया और सम्मेलन में भाजपा जिला मंत्री व रेलवे बोर्ड के सदस्य कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी ने मंत्री को फूलो की बड़ी माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य ठा. ओमप्रकाश सिंह गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह बल्देव विधायक पूरन प्रकाश जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी महापौर डॉ. मुकेश आर्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग पूर्व विधायक ठा. कारिन्दा सिंह जनार्दन शर्मा प्रमोद कसेरे डॉ. डी.एन गौतम विनोद चौधरी राजू यादव चन्द्रपाल कुंतल चिन्ताहरण चतुर्वेदी राजेश वार्ष्णेय डब्बू पन्ना लाल गौतम ज्ञानेंद्र राणा नितिन शर्मा मूलचंद गर्ग रामदास चतुर्वेदी कौशल बंसल धर्मेंद्र सोनकर अंकुर गुर्जर धर्मेश नौहवार ब्रजेश रावल पवन हिंडोल चौधरी यज्ञदत्त कौशिक दिनेश चौधरी यतेंद्र फौजदार कृष्ण कान्त पचौरी संजय दीक्षित राजीव राज पाठक अनीस वर्मा विक्रम मुदगल सतेंद्र चौधरी बलराम शर्मा सहित सौकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।