मथुरा में ओवर लोडिंग वाहन पकडऩे पर पुलिस टीम से मारपीट, लगाया साढ़े पांच लाख रूपये का जुर्माना

मथुरा, (राजपथ मथुरा ब्यूरो)। जनपद में ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ चलाये गये अभियान से साढ़े पांच लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियान के दौरान पकडे गए वाहनों से स बंधित लोगों द्वारा टीम से दबंगई की गई जिसमें एक पुलिस कर्मी के चोटें आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज प्रसाद वर्मा ने बताया कि परिवहन एवं खनन विभाग द्वारा छाता कोसी-नंदगांव मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आठ ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी जिसमे से दो ट्रक नंदगांव चौकी पर निरूद्ध किया गया। सभी वाहन ओवरलोड थे जिन पर लगभग साढ़े पाँच लाख का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास तथा प्रवर्तन सिपाही से नंदगांव चौकी पर हाथापाई कीगई जिसके कारण वैगन आर कार यूपी 85 बीएन 0840 सफ़ेद रंग तथा तीन व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बरसाना में मुकद्मा दर्ज कराया गया है।
संयुक्त अभियान के दौरान जिला खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह तथा समस्त खनन व परिवहन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।