प्रथम पहल धर्मार्थ पॉली क्लीनिक का शुभारंभ

मथुरा। प्रथम पहल फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रथम पहल धर्मार्थ पॉली क्लीनिक का स्थानीय कृष प्लाजा राधा रानी रसगुल्ले वालों के सामने मसानी तिराहा पर स्वामी श्री सुतीक्ष्ण देवाचार्य महाराज ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई । कार्यक्रम के स्वामी सुतीक्ष्ण देवाचार्य महाराज का मनीष शोरावाला सीए अमित अग्रवाल ने माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया। एमएलसी ठा ओम प्रकाश सिंह, भाजपा महानगर विनोद अग्रवाल राजेश बजाज श्याम सिंह अहेरिया डॉ संदीप चावन डॉ सौरभ राय डॉ शिव दत्त शर्मा संचालक राजेन्द्र अग्रवाल हाथी वाले गोवर्धन दास अग्रवाल नीनू मुकुट वाले इत्यादि को भी अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह से सम्मनित किया।
कार्यक्रम में स्वामी सुतीक्ष्ण देवाचार्य महाराज ने संस्था द्वारा किए जा रहे हैं धमार्थ एवं सेवार्थ कार्यों की सराहना की। एमएलसी ठा. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि संस्था निरंतर कार्य करती रहे और निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करें ।
इस अवसर पर अभिषेक अग्रवाल राजेश अग्निहोत्री राजेंद्र कामेवाल दुर्गेश अग्रवाल महेश चंद्र गोयल हरीश बाली कृष्ण मुरारी दिनेश अग्रवाल सादाबाद योगेश यादव अनुज अग्रवाल चंद्रपाल सिंह निषाद नीरज वर्मा हरीश अग्रवाल गिरीश वर्मा सुनील अग्रवाल सीए रवि अग्रवाल गौरव पंडित जुगल किशोर अंकित आदि मौजूद रहे ।