वृन्दावन में निगम ने चलाया अभियान, पॉलीथिन जब्तीकरण जुर्माने के साथ हटाया अतिक्रमण

वृन्दावन। नगर निगम ने गुरुवार को नगर के अलग अलग इलाको में प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरूद्ध जब्तीकरण एवं जुर्माने की कार्यवाही के साथ-साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता के निर्देशन में पर्यटन आवास से पवन हंस हैलीपेड तक एवं परिक्रमा मार्ग केसीघाट से अटल्ला चुंगी तक अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान पॉलीथिन प्रयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही करते हुये 2700 रूपये की वसूली की गयी है।
नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि श्रावण मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं परिक्रमार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इस हेतु सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग एवं सडक किनारे सभी स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया जाये। साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरूद्ध जब्तीकरण की कार्यवाही करते हुये जुर्माने की कार्यवाही की जाये।
अभियान के दौरान श्रीगोपाल वशिष्ठ प्रधान लिपिक सुभाष चन्द सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पवन शर्मा लिपिक कर विभाग गोपाल प्रसाद शर्मा सत्यप्रकाश दीक्षित लिपिक कर विभाग आदि एवं नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम भी उपस्थित थी।