मथुरा। बहला-फुसलाकर जबरन शादी कराने का धंधा इस समय जोर पकड़ रहा है। पुलिस को जब ऐसी सूचना मिली तो उसने तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़की के पिता सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच मौके से कथित दूल्हा बना युवक भाग जाने में सफल रहा। शादी के नाम पर एक लाख का सौदा हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाईवे अंतर्गत मंडी चौकी क्षेत्र समोली टीला पर राकेश पुत्र रामलिया निवासी गोंडा अलीगढ़ अपनी पुत्री की शादी एक लाख रु लेकर रवि चौधरी शास्त्री नगर कृष्णा नगर से जबरन कराने की फिराक में था, लड़की इसके लिए कतई रजामंद नहीं थी। उसने इसकी जानकारी अपने मौसा तेजपाल निवासी नगला आम थाना महावन को दे दी। मौसा ने इसकी सूचना थाना हाईवे प्रभारी अजय कौशल को दी। थाना प्रभारी ने मंडी चौकी प्रभारी मनिन्द्र कुमार को तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये।
शादी कराने के नाम पर खरीद फरोख्त का धंधा करने वाले ऋषभ पुत्र स्व. सतीश निवासी राधिका बिहार, दलजीत पुत्र धर्मपाल निवासी छोटी बल्लभ थाना गोंडा जिला अलीगढ, बिचौलिया़ मनीष पुत्र भुवनेश्वर शर्मा निवासी सौंख रोड कृष्णा नगर सहित लड़की के पिता राकेश पुत्र रामलिया को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा है जबकि कथित दूल्हा बना शास्त्री नगर निवासी रवि चौधरी मौका देख फरार हो गया। पुलिस फरार दूल्हा की तलाश में लगातर दबिश दे रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.