बल्देव में ईसाई मिशनरी के लोग करा रहे थे धर्म परिवर्तन, विहिप के विरोध पर बिगड़ा खेल

मथुरा। रविवार को बल्देव क्षेत्र के गांव हबीबपुर में गरीब हिंदुओं को भ्रमित कर ईसाई मिशनरीज द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद की टीम ने पहुंचकर विरोध जताया। सूचना मिलने पर बलदेव पुलिस गांव में पहुंच गई और ईसाई समुदाय के कुछ लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया। बताया जाता है विहिप के जिलाध्यक्ष विनोद राघव को सूचना मिली कि गांव हबीबपुर में ईसाई मिशनरीज के लोग कुछ हिंदू परिवारों को गुमराह कर धर्म परिवर्तन का कुचक्र रच रहे हैं । इस पर उन्होंने तत्काल अपने पदाधिकारी देवेंद्र सिंह राजू राजपूत बजरंग दल के जिला संयोजक पंडित योगेश गौतम चौधरी राजन सिंह आकाश हिंदू ठाकुर कुंदन सिंह विकास यादव की टीम को मौके पर भेजा । टीम ने मौके पर देखा कि ईसाई मिशनरीज के लोग पंडाल लगाकर हिंदू समाज के प्रति भ्रामक प्रवचन दे रहे हैं। हिंदूवादी नेताओं को देखकर ईसाई मिशनरीज के लोग सकपका गए । उन्होंने उपद्रव करने का प्रयास किया। इसकी सूचना तत्काल एसएसपी और अपर पुलिस अधीक्षक देहात को दी गई उन्होंने तुरंत मौके पर बलदेव थाने की पुलिस को भेजा।
सूत्रों का कहना है कि गांव में ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा टेंट व मंच लगाकर अपने धर्म का प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ हिंदू आबादी का ब्रेन बास कर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था । बताया जाता है ईसाई मिशनरी द्वारा ऐसे प्रयास पूरे देश में ऐसे इलाकों में अपने धर्म प्रसार के लिए किए जाते है जहां गरीब हिंदुओं की आबादी अधिक होती है। गरीब हिंदुओं को यह लोग तरह-तरह के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के लिए विवश कर देते हैं।
विहिप जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमको सूचना मिली थी कि ईसाई मिशनरीज के लोग पंडाल मजमा लगाकर हिंदुओं को धर्मांतरण अभियान चला रहे हैं जिस पर हम ने टीम बनाई जिसने वहा पहुंचकर हमको पूरी दास्तान बताई। इस बीच ईसाई मिसनरीज के लोगो द्वारा उपद्रव का प्रयास किया गया परंतु थाना पुलिस के मौके पर आ जाने से इनका अभियान फेल हो गया।