मथुरा। शहरी क्षेत्र में नगर निगम की बेशकीमती जमीन पर अनाधिकृत लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस जमीन पर भांग का ठेका, ढाबा, चाट की ढकेल संचालित हो रही है। नगर निगम पार्षद उमेश भारद्वाज इस बारे में कई बार निगम के अधिकारियों को अवगत करा चुके है, फिर भी न जाने क्यूं कार्यवाही नहीं की जा रही है।
शहर के पुराने बस स्टैण्ड क्षेत्र स्थित लक्ष्मी टॉकीज के समीप नगर निगम की जमीन पर भांग का ठेका चल रहा है। उस जमीन को लेकर निगम ने इस्माइल शाह से मुकद्मा लड़ा जिसमें निगम की जीत हुई। उसके बाद भी आज तक निगम ने वहां अपनी जमीन के मालिकाना हक का बोर्ड लगाया न ही संचालित हो रहे अवैध धंधों को हटाया।
सूत्रों का कहना है कि कोई व्यक्ति इस ढाबे, ढकेल और भांग के ठेके वालों से हजारों रूपये प्रतिदिन बसूलता है। इस बारे में शिकायत धौली प्याऊ क्षेत्र के पार्षद उमेश भारद्वाज सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल आदि से कर चुके है। उनका कहना है कि रहस्यमयी परिस्थितियों के चलते नगर निगम के अधिकारी न जाने क्यूं करोडो रूपये की इस जमीन पर अपना कब्जा क्यूं नहीं कर रहे समझ से परे है।
इस संबंध में नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि हम शीघ्र इस जमीन से सभी अवैध कब्जेदारों को खदेड़ देंगे और उसके बाद पार्क आदि बनाने पर विचार किया जाएगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.