मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम के सफाई कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने अपनी लंबित मांग पूर्ण होने पर मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त अनुनय झा का अभिनंदन कर हर्ष व्यक्त किया है। यूनियन के नेता उत्तमचन्द सहजना सुरेशचन्द चौहान बन्टी वाल्मीकि ज्ञानचन्द जौनी दिनेश कुमार बृजेश आदि उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने प्रसन्नता जाहिर की है। इस दौरान उनको राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट करते हुए पटुका पहनाया।
ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ द्वारा दिए गये मांग पत्र में सफाई कर्मचारियों को एपीसी का लाभ एवं वर्दी वितरण किये जाने की मांग काफी समय से लंबित चली आ रही थी। नगर आयुक्त श्री झा ने दिए गए समय से पूर्व दोनों मांग पूर्ण करा दी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.