मथुरा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जनपद की दो तहसील के उपजिलाधिकारी बदलते हुए कई पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार छाता के एसडीएम कमलेश कुमार गोयल को हटा दिया गया है उनके स्थान पर महावन में तैनात उप जिला अधिकारी (न्यायिक) सुश्री श्वेता सिंह को तैनात किया गया है । इसी प्रकार मांट में तैनात उप जिलाधिकारी (न्यायिक) निकेत वर्मा को एसडीएम महावन बनाया गया है।
डिप्टी कलेक्टर कमलेश कुमार गोयल को श्री कृष्ण जन्मस्थान ईदगाह पर तैनाती के अलावा जन सूचना अधिकारी आदि का प्रभार दिया गया है वहीं डिप्टी कलेक्टर सुश्री नीतू रानी को प्रभारी अधिकारी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और श्री कृष्ण जन्मस्थान ईदगाह का चार्ज सौंपा गया है। इनके अलावा डिप्टी कलेक्टर सिद्धार्थ चौधरी की भी जन्म भूमि ईदगाह पर तैनाती दी गई है। नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे को विशेष भूमि अध्यक्ष अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.