खेत पर सो रहे किसान की गला दबाकर निर्मम हत्या, परिवार में मचा कोहराम
शेरगढ़ (राजपथ मथुरा ब्यूरो) शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में अपनी फसल की रखवाली के लिए खेत पर सो रहे किसान की गला दबाकर हत्या की घटना से गांव में हड़कंप मच गया ग्रामीण जंगल की तरफ दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव का ही रहने वाला चरण सिंह प्रतिदिन की भांति अपनी फसल की रखवाली के लिए अपने ही खेत पर रात्रि में सोने के लिए गया था लेकिन सुबह खेत पर घूमने गए ग्रामीणों ने खाट पर चरण सिंह उर्फ चन्नी पुत्र रामचन्द्र साफी से बंधा देख पैरों तले जमीन खिसक गई जिसकी सूचना परिजनों को दी तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पाकर शेरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि चरण सिंह लगभग पिछले 10 वर्षों से रोजाना अपने खेत में खड़ी फसल की रखवाली के लिए गांव से आकर सोता था गत रात्रि लगभग 8:00 बजे घर से खेत पर सोने के लिए निकला था जैसे ही सुबह ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिला परिजनों ने आगे बताते हुए कहा कि हमारी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी फिर भी ना जाने किसी ने उनके साथ ऐसा क्यू किया अब तो पुलिस की छानबीन के बाद ही पता चल पाऐगा की आखिर हत्यारा कौन है।