मथुरा। महावन कस्बा के एक गांव में महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक ने महिला का नहाते वक्त वीडियो बना लिया था। इसके बाद से आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। महावन थाना क्षेत्र के एक गांव में दो वर्ष पहले एक युवक ने महिला के नहाते वक्त वीडियो बना ली थी। युवक ने कुछ दिन बाद महिला को वीडियो व्हाट्सएप पर भेजी। इसे देखकर महिला घबरा गई। इसके बाद युवक ने महिला को संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया और कई दिनों तक उसका शोषण करता रहा। इसके बाद महिला अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। पति महिला को लेकर महावन थाने पहुंचा पुलिस को पूरी जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
महिला ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए वह अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां कप्तान ने महावन थाने जाकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए लेकिन महावन थाने पर कई घंटे बिताने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि कप्तान सहाब का आदेश आने पर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.