मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव नवादा स्थित भाजपा नेता नेत्रपाल चौधरी की भक्ति कंक्रीट उद्योग के चौकीदार की शुक्रवार की रात हत्या कर दी गई। हत्यारों ने चौकीदार के नारियल की रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए थे और फिर सिर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर के नीचे सुबह पांच बजे चौकीदार का शव मिला। एस पी सिटी एम पी सिंह ने बताया की घटना का राजफाश करने के लिए पुलिस की कई टीम बना दी गई है जल्द खुलासा हो जायेगा।
बताया जाता है कि थाना हाईवे क्षेत्र में नवादा के समीप आगरा दिल्ली नेशनल हाई वे पर ठेकेदार भाजपा नेता नेत्रपाल चौधरी की भक्ति कंक्रीट उद्योग फैक्ट्री में शुक्रवार की देर रात गांव विरजापुर निवासी 60 वर्षीय दुर्गाप्रसाद चौकीदारी करने पहुंचे। दुर्गा प्रसाद यहां अकेले ही चौकीदारी करते थे। शनिवार की सुबह फैक्ट्री पर काम करने के लिए जब अन्य कर्मचारी आये तो वह सन्न रह गए जब उन्होंने देखा कि दुर्गा प्रसाद का शव फैक्ट्री में ट्रैक्टर के पहिए के नीचे पड़ा था। जिसके बाद अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसकी हाथ पैर बांधकर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की गई। परिवार वाले वारदात की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गए। मृतक दुर्गा प्रसाद के भाई नीरज ने बताया कि कई साल से यहां काम कर रहे हैं कल शाम को घर भी गए थे बच्चों को खिला कर आए थे। नीरज ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। थाना हाईवे प्रभारी अनुज कुमार ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.