मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने निकाली वाईक रैली

मथुरा। मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल और योगी सरकार के 5 साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर शनिवार को जुबली पार्क से भारतीय जनता युवा मोर्चा मथुरा महानगर जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक के नेतृत्व में बाईक रैली निकाली गयी। रैली जुबली पार्क से होलीगेट, कृष्णापुरी, चौराहे सदर होते हुए जवाहर बाग पर सम्पन्न हुई। रैली के माध्यम से आम नागरिको को मोदी और योगी सरकार की योजनाओं का लाभ बताये गए ।
मुख्य अतिथि मथुरा महानगर के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ब्रज क्षेत्र मंत्री विनोद चौधरी युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव रजावत महानगर महामंत्री यतेंद्र फ़ौजदार महानगर महामंत्री दिनेश चौधरी गोविंद शर्मा लोकेश निषाद जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी एड. पीयूष शर्मा अंकुर देवा प्रधान दीपक नागर सुशील अग्रवाल पुष्पेंद्र सिकरवार सीपी ठाकुर मंडल अध्यक्ष विशाल ठाकुर गौरव शर्मा मृदुल चतुर्वेदी दीपक मिश्रा नरेंद्र शर्मा अंकित सक्सेना देव सूर्यवंशी प्रदीप निखिल गर्ग आदि मौजूद थे।