लक्ष्मी नगर में चलाया नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान

मथुरा। नगर निगम का सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने का क्रम निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट आदेश है कि सरकारी जमीन पर किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शनिवार को सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह के नेतृत्व में जमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क को बाधित कर रहे कई लकड़ी के खोखे को निगम की टीम ने जब्त किया । कुछ को जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया।
मौके पर मौजूद कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम ने बताया कि लोगों ने सड़क सहारे अवैध कब्जा कर रखा था जिसे जेसीबी से हटा दिया गया । अभियान चलने के दौरान अतिक्रमण कारियो में हड़कंप मच गया और वह अपने परिजनों के साथ सामान इधर-उधर करते देखे गए। अभियान के दौरान कर निर्धारण अधिकारी सुनील कुमार राय पुलिस चौकी लक्ष्मी नगर प्रभारी राघवेंद्र और ईटीएफ के प्रभारी राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।