सट्टेबाजों ने किया पत्रकार पर प्राण घातक हमला , प्रैस कौंसिल से की शिकायत

मथुरा। विगत दिवस कोतवाली कोसीकलां क्षेत्र में सट्टा कारोबारियों के हमले में घायल पत्रकार सुरेश उपमन्यु का हाल चाल जानने के लिए नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कमलकांत उपमन्यु एड. महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल पहुँचे। उन्होंने कहा कि सुरेश उपमन्यु पर प्राण घातक हमले को भारतीय प्रेस परिषद में उठाया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रेस परिषद के सदस्य प्रज्ञानंद चौधरी एवं प्रसन्ना मोंहती तथा नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी को अवगत करा दिया गया है।
वहीं इस मामले में श्री उपमन्यु ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर एसपी देहात श्रीशचंद क्षेत्राधिकारी छाता वरुण कुमार थाना प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां संजीव त्यागी से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कड़ी और सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए तत्काल कईं आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है। जिला चिकित्सालय में मौजूद जिले भर के तमाम पत्रकारों ने सुरेश उपमन्यु के साथ संघर्ष करने का ऐलान किया है। इस दौरान मदन गोपाल शर्मा प्रवेश चतुर्वेदी परवेज अहमद सुरेश सैनी मफतलाल अग्रवाल सुशील गोस्वामी रवि चौधरी मनोहर पटेल पवन गौतम मातुल शर्मा कन्हैया पटेल धाराजीत सारस्वत श्याम जोशी, आरके धनगर धनीराम खंडेलवाल पवन शर्मा, राजेश सोलंकी रिंकू वर्मा आदि मौजूद रहे।