मथुरा । फर्जी दस्तावेज तैयार कर अनापत्ति प्रमाण के नाम पर निगम को करीब 4 लाख रूपये की धोखाधडी करने के मामले में वांछित चल रहे मथुरा- वृंदावन नगर निगम के नजूल लिपिक को पुलिस ने बीती रात्रि गिरफ्तार कर जेल भेजा है। निगम द्वारा आरोपी लिपिक को पूर्व में ही निलम्बित किया जा चुका है। गांव कोटा छोरारा निवासी निलम्बित लिपिक बिहारी शरण पुत्र स्व. पन्ना लाल के खिलाफ शहर कोतवाली में कूटरचित दस्ताबेज तैयार कर निगम से अनापत्ति प्रमाण देने को लेकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसमें आरोपी लिपिक काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर से मिली पुष्ट जानकारी पर बीती रात्रि उसे उसके निवास से दबोच लिया और कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक बिहारी शरण एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो कि नगर निगम मथुरा मे नजूल क्लर्क के पद पर नियुक्त था जिसके द्वारा तैनाती के दौरान जालसाजी कर कुटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से करीब 4 लाख रुपये के अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी अवैध रूप से धन अर्जित किया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.