मथुरा। जनपद की मांट विधानसभा क्षेत्र की कायापलट का संकल्प लेकर विधायक निर्वाचित हुए राजेश चौधरी प्रतिदिन केंद्रीय और प्रदेश के मंत्रियों से भेंट कर सुविधाओं और समस्याओं के निदान के लिए रात दिन एक किए हुए हैं। बीते दिन उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की टूटी फूटी जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जतिन प्रसाद से मुलाकात की।
विधायक राजेश चौधरी ने लखनऊ में विधानसभा क्षेत्र की टूटी पड़ी सड़को और खराब सम्पर्क मार्गों की समस्या से उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री जतिन प्रसाद को अवगत कराया। विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में पिछले कार्यकाल में जितने विकास के कार्य होने चाहिए थे उतने नहीं हुये क्योंकि क्षेत्रीय विधायक को कभी रोड़ों से एवं विकास कार्यों से कोई मतलब नहीं रहा, आज भी काफी रोड टूटी एवं जर्जर हालत हैं।
लोकनिर्माण मंत्री को माँट विधायक राजेश चौधरी ने 49 सड़कों का नवनिर्माण एवं 35 संपर्क मार्गों को विशेष मरम्मत निर्माण कार्य कराने का प्रस्ताव सौंपा जिसमें 3 स्थानों पर सेतु निर्माण कार्य कराने की मांग भी की गई है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सरकार की प्राथमिकता में माँट क्षेत्र का विकास है और शीघ्र ही दिये गये प्रस्तावों पर कार्य आरंभ होगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.