मथुरा। भगवंत यूनिवर्सिटी, अजमेर के शोध छात्र कुलदीप सारस्वत को शिक्षा शास्त्र विषय में शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। डॉ.कालिंदी लाल चंदानी के निर्देशन में शोध शीर्षक “मथुरा जिले के माध्यमिक स्तर के अनाथ व सनाथ छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन” के ऊपर शोध किया है। कुलदीप सारस्वत मूलतः गांव गढ़ी, महावन मथुरा के मूल निवासी है। वे बीते कई वर्षों से लेखन कार्य कर के शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। इनके द्वारा मनोविज्ञान की 100 से ज्यादा पुस्तकों का लेखन कार्य किया जा चुका है जिनका अध्ययन उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेश के छात्र भी कर रहे है।
वे अपनी सभी उपलब्धियों का श्रेय अपने गुरुजन, माता पिता के साथ अपने बढे भाइयों की लगन और मेहनत को देते है। जिन्होंने एक पिता का उत्तरदायित्व सम्भालते हुए मुझे इस मंजिल तक पहुंचाया। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि बे वर्तमान समय मे टाइम्स यूनिवर्सिटी, भोपाल में कुलसचिव के पद पर कार्यरत है। कुलदीप को डॉक्ट्रेट की उपाधि मिलने पर संस्थान व गांव के सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। उनको पीएचडी की उपाधि मिलने पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओ पी उपाध्याय ब्रजेश सारस्वत संजय सारस्वत ओमवीर सारस्वत नरेन्द्र शर्मा सुधीर शर्मा अमित उपाध्याय सुमित सारस्वत राकेश सारस्वत ब्रज बल्लभ सारस्वत सुधीर सारस्वत विनोद उपाध्याय आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.