लापता बालक का पता नहीं चलने पर पुलिस चौकी का किया घेराब लगाए मुर्दाबाद के नारे, विधायक और एस पी मौके पर पहुंचे
कमल सिंह यदुवंशी/प्रिंस कुलश्रेष्ठ
गोवर्धन। गोवर्धन थाना इलाके के गांव अडींग से चार दिन पूर्व लापता हुआ 9 वर्षीय बालक का अभी तक पुलिस कोई सुराग नही लगा सकी है जिसको लेकर लोगो रोष बढ़ता जा रहा है । रविवार को गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों का सब्र का बांध टूट गया और सैकड़ों महिला-पुरुष एकत्र होकर पुलिस चौकी पहुंच गए यहां चौकी का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक मेधश्याम सिंह और रालोद नेता नरेंद्र सिंह भी आ गए।

विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना कि चार दिन पूर्व गांव अडींग से एक 9 वर्षीय बालक नितिन अचानक लापता हो गया जिसकी शिकायत पुलिस से की गई लेकिन पुलिस चार दिन से हाथ पै हाथ धरे बैठी है। अभी तक लापता बालक का कोई सुराग नही लगा सकी है। बालक के पिता वेदप्रकाश का कहना है कि बेटा लापता हुए 60 घंटे से अधिक समय हो गया लेकिन पुलिस कोई कोई कार्यवाही नही कर रही है।
बच्चे के गायब होने और अभीतक कोई सुराग न लगने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है बच्चे की माँ का रो रो कर बुरा हाल है जिसे लेकर आज तड़के ग्रामीण एक जुट हो पुलिस चौकी अडींग पहुचे जहां पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस से बच्चे की तलाश और कार्यवाही की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस ने गायब बच्चे के परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे , परिजनों की मांग है कि गायब बच्चे की तलाश कर उसकी बरामदगी कर कार्यवाही की जाय। मौके पर आये एस पी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि बालक को तलाशने के लिए कई तेज तरार पुलिस की टीम लगाई गई है।