मथुरा। भयंकर गर्मी से लोगो के हाल बेहाल हो चले है आज शनिवार को बाजार गलियों मौहल्लो में सन्नाटा सा पसरा हुआ हुआ है उधर सब्जियों के बढ़ते दाम पसीने छुड़ा रहे हैं। पिछले कई दिनों में पारा चढ़ने के साथ सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। जो नींबू दस दिन पहले तक 120 रुपये प्रति किलो तक में मिल रहा था अब तीन सौ रुपये किलो में मिल रहा है। भिंडी तोरई अरबी 120 रु किलो बिक रही है। महंगे होने के कारण नीबू सब्जी के ठेलो से तो गायब हो गए है। शनिवार को मथुरा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। चिलचिलाती कड़ाके की धूप पड़ रही है। भीषड़ गर्मी से बचने के जतन महंगे हो गए हैं। पहले तो भी शहर में कही कही कोई प्याऊ दिख जाती थी अब दूर दूर तक प्याऊ दिख नहीं रही । जानवरो के हाल और बेहाल है।
खीरा 60 रुपये किलो में मिल रहा है। पुदीना के भाव 70 रुपये किलो हो गए है । बताया जाता है कि पेट्रो दामों में तेजी आने से ट्रांसपोर्ट के रेट बढ़ गए है जिससे हरी सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है की अभी दामों में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.