मस्जिद में अवैध निर्माण पर ग्रामीणों में फैला आक्रोश , पुलिस के पहुंचने पर रुका कार्य

दीपक गुप्ता
नौहझील। कस्बा स्थित एक मस्जिद में हो रहे अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर काम कर रहे लोग भाग खड़े हुए। कस्बे के लोगों में अवैध निर्माण को लेकर आक्रोश पनप गया फिलहाल पुलिस की सूझ-बूझ के चलते शांति बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे में चामड़ मईया मंदिर के सामने मस्जिद बनी हुई है जो कि कई वर्षों पहले पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कस्बे के शेरगढ़ रोड़ पर चलाये गये आक्रमण हटाओ अभियान के तहत सरकारी जमीन पर निर्माण को लेकर मस्जिद का आधा हिस्सा तोड़ दिया गया था जो कि अभी तक ध्वस्त पडी़ हुई है। उस पर आज लोग निर्माण कर रहे थे जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला योग प्रमुख मोरध्वज के अनुसार हमें पूर्वजों ने बताया था कि यह हमारा प्राचीन हनुमान मंदिर है इसमें पूजा अर्चना भी होती थी किन्हीं कारणों से पूजा अर्चना बंद हो गई। पूर्व में उपजिलाधिकारी द्वारा इसे तुड़वाया गया था जो कि वर्तमान की स्थिति में ध्वस्त है। कस्बे में शांति के लिए मस्जिद को वर्तमान की स्थिति में रहने दिया जाय।
प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं के जिलाध्यक्ष मनीष जिंदल ने कहा कि मस्जिद वर्तमान की स्थिति में ही रहेगी। कोई किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं होने दिया जायेगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर नौहझील प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मस्जिद में अवैध निर्माण की सूचना मिली थी मौके पर अवैध निर्माण होता पाया गया पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से सभी भाग खड़े हुए।