खुलासा: प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी किशोरी की हत्या,प्रेमी गिरफ्तार

प्रिंस कुलश्रेष्ठ
मथुरा। चौमुहां के सर्वोदय इंटर कालेज में चल रही भागवत कथा के समापन पर भंडारे का प्रसाद लेने गई किशोरी का अपहरण कर हत्या के बाद शव को एक गड्ढे में फेंक जाने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। किशोरी की हत्या प्रेम प्रंसग के चलते हुए विवाद में किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जाता है कि थाना जैंत क्षेत्र के कस्बा चौमुहां में केनरा बैंक के पीछे नवविकसित कालोनी की किशोरी (17 वर्ष) शुक्रवार शाम करीब छह बजे भंडारा का प्रसाद लेने की कहकर गई थी। देर रात तक वह नहीं लौटी तो परिजन रात करीब दो बजे तक आसपास के क्षेत्र में तलाश करते रहे। शनिवार सुबह करीब छह बजे उन्हें किशोरी का शव एक प्लाट के पास गढ्डे में पड़ा मिला। घटना से परिजन और ग्रामीणों में रोष था। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें हत्यारे को पकड़ने के लिये दबिश देना शुरू कर दिया था। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि जैंत पुलिस और संविलास की मदद से किशोरी के हत्यारे विपिन कुमार पुत्र राधे श्याम निवासी जसूआ थाना सहपऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कब्जे से आला कत्ल ईंट और मोबाइल फोन बरामद किया है।

एसएसपी ने बताया कि मृतक के आरोपी युवक के साथ संबध थे। दोनो में पहले विवाद हुआ था। 28 जनवरी को म्रतका घर से भागवत कथा में जा रही थी। इसने म्रतका को रोककर झगड़ा करने लगा और गला दबा कर हत्या कर दी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।