वृंदावन । चेकिंग के दौरान 4 दिन पूर्व पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने की आरोपी सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष मधु शर्मा के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मधु शर्मा के खिलाफ धारा 353, 504 सरकारी कार्य में बाधा, धमकी का मामला बनाया गया है। उनके साथ दो अज्ञात भी आरोपी बनाए गए हैं। यह मुकदमा चुनाव आयोग के निर्देश पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज कराया गया है।

बीती 24 जनवरी को रात्रि के समय भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा अपने पति के साथ वृंदावन के सौ सैया अस्पताल की ओर से निकल रही थी तभी वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी रोकने से मधु शर्मा और उनके पति बुरी तरह पुलिसकर्मियों पर खफा हो गए। इस पूरे वाकये का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ इसे देख पार्टी के लोग भौचक्के रह गए वहीं विपक्षी दलों ने इस को मुद्दा बनाकर पूरे उत्तर प्रदेश के व्हाट्सएप ग्रुप और अपने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट कर पार्टी की छीछालेदर करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। इस वीडियो में सड़क पर खड़े होकर भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा पुलिसकर्मियों से चीख चीख कर कहती दिख रही है कि चुप हो जा वरना तेरी वर्दी उतर जाएगी। उनके पति भी पुलिसकर्मियों से सवाल जवाब करते दिख रहे हैं।
कोतवाली में एफ आई आर दर्ज होने के बाद अब शासन प्रशासन और भाजपा आरोपियो के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है यह आने वाला समय ही बताएगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.