लखनऊ । यूपी में कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 6 फरवरी तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। पहले यह आदेश 30 जनवरी के लिए जारी किए गए थे । इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं यथावत जारी रहेंगी।
अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से शुक्रवार को सभी मंडलायुक्तों, एडीजी, पुलिस आयुक्तों, आईजी, डीआईजी, जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को पत्र भेजकर शैक्षणिक संस्थानों को छह फरवरी तक तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।