जनसंपर्क में मिल रहा है भरपूर जनसमर्थन
गोवर्धन (मथुरा) । गोवर्धन विधानसभा सीट से तीसरी बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रावत चुनाव मैदान में है उनका जनसंपर्क अभियान गति पकड़ता जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि इस बार क्षेत्र की जनता पूरी तरह उनके पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है। जनसंपर्क के दौरान पूर्व बसपा विधायक राजकुमार रावत ने कहा बीते पांच साल से क्षेत्र में विकास कार्य ठप्प रहे। आम जनता अपनी मूलभूत सुविधाएं पाने के लिए संघर्ष करती रही एनजीटी के नाम पर गोवर्धन राधा कुंड की जनता को प्रशासन ने जंजीर में कैद कर रखा है भाजपा सरकार ने जो बड़े-बड़े वादे किए थे वह सभी कागजों पर ही सिमट कर रह गए। उन्होंने कहा कि वह लगातार क्षेत्रीय जनता के संपर्क में बने रहे विधायक न होते हुए भी उन्होंने पीड़ित लोगों की मदद करने में कोई कोर कसर न बाकी नही रखी। सभी समाज के लोग उनके समर्थन में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। बसपा प्रत्याशी श्री रावत ने आज बुधवार को अपने दल बल के साथ प्रातः श्री गिरिराज जी की परिक्रमा प्रारंभ की। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने उनका जगह-जगह स्वागत माल्यार्पण करते हुए अपना पूर्ण समर्थन देने का वायदा किया। परिक्रमा में जनसंपर्क के दौरान उनके साथ सुरेश बाबा सतीश प्रधान आन्यौर सुरेश मामा भोला पंडित श्रीधर पाठक रघुवीर शर्मा रॉकी योगेश रावत
बंटू मनीष नंबरदार मुकेश प्रधान पप्पू मुखिया आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.