विधायक पूरन प्रकाश की छवि बिगाड़ने के लिए फर्जी वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ हुई एफ आई आर

मथुरा । विधानसभा चुनावों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक फर्जी वीडियो और मैसेज डालने पर पुलिस की तकनीकी टीम पैनी नजर रखे हुए हैं । इसी को लेकर दो दिन से कुछ व्हाट्सएप ग्रुप पर बलदेव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक व प्रत्याशी पूरन प्रकाश के काफिले पर गांव वालों ने किया हमला, गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले की शिकायत विधायक के लोगों ने एसएसपी को की जिन्होंने अपनी साइबर सेल टीम को इसकी जांच सौंपी । वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि यह वीडियो मथुरा जनपद का है ही नहीं और ना ही बलदेव विधानसभा के प्रत्याशी पूनम प्रकाश के साथ ऐसी कोई घटना हुई है। अब इस मामले में उक्त भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध बलदेव थाने में धारा 420/ 507 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से फर्जी कॉपी पेस्ट करने वालों के भी कान खड़े हो गए हैं। ज्ञात रहे कि वर्तमान युग में अपने आप को अत्याधुनिक जानकार ज्ञानवान प्रदर्शित करने के चक्कर में लोग बिना सोचे समझे जानकारी किए फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप पर बे सिर पैर की पोस्ट को शेयर करते रहते हैं । चुनाव से संबंधित सभी पोस्ट पर पुलिस विभाग कड़ी नजर रखे हुए हैं।