उपाध्यक्ष का चला चाबुक, हाईवे पर बन रही दो अवैध कॉलोनी में प्राधिकरण ने चलाया जेसीबी

मथुरा। ब्रज क्षेत्र के सुनियोजित विकास और परिकल्पना को आघात पहुंचाने वाले अवैध कॉलोनाईजरो के खिलाफ मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने अभियान छेड़ रखा है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष आईएएस नगेंद्र प्रताप ने सभी इंजीनियरों को ताकिद किया है कि किसी भी हालत में समूचे मथुरा जनपद में अवैध कॉलोनियों का निर्माण नहीं होने दिया जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित अभियंता के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने फरह क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप करीब 27,000 वर्ग मीटर में विकसित हो रही दो अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी से तोड़फोड़ अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत कॉलोनियों में बनी सड़कें चाहर दिवारी साइट ऑफिस बिजली के खंभे नेस्तनाबूद किए गए।

अभियान के बारे में जानकारी देते हुए अवर अभियांता मनीष तिवारी ने बताया कि फरह कस्बा के ग्राम शहजादपुर गांव के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने नवीन कुमार सौरव कुमार द्वारा 7000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग की गई हैं। इसके अलावा समीप में ही सूर्या ढाबे के पास एकता गार्डन के नाम से मुरारी लाल अग्रवाल द्वारा 20,000 मीटर जमीन पर कॉलोनी विकसित की जा रही है। दोनों स्थानों पर जेसीबी चलाया गया। जिलाधिकारी द्वारा नामित डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा की मौजूदगी में प्राधिकरण की टीम द्वारा कार्यवाही की गई है।
पर्याप्त पुलिस बल के साथ अधिशासी अभियंता कौशलेंद्र चौधरी अवर अभियंता अशोक चौधरी मनीष तिवारी सुनील शर्मा मनोज अग्रवाल अनिरुद्ध यादव आदि मौजूद रहे।