आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस के श्रीवास्तव के प्रतिनिधित्व में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने रेल विभाग की एक नई छवि स्थापित की है । वाणिज्य विभाग द्वारा आगरा में रामलाल वृद्धा आश्रम में रहने वाले वृद्ध लोगो के बीच ग़र्म वस्त्र कम्बलों का वितरण किया । इसी क्रम में कीठम स्थित सुरकुटी में अंधे बालको के बीच भी समय बिताया तथा बालको तथा वहाँ कार्यरत स्टाफ को ऊनी कैप का वितरण भी किया।
वाणिज्य विभाग द्वारा लगातार तीसरे वर्ष यह कार्य किया गया। मंडल वाणिज्य प्रबंधक जो कि वर्तमान में जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत है उनके द्वारा बताया गया कि वाणिज्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के स्वयं के सहयोग से यह कार्य लगातार किया जा रहा है। अभी कुछ दिनों में वितरण का कार्य अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच भी किया जाएगा ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.