मथुरा। हाईवे पर बसेरा होटल में देर रात शादी समारोह में हुई फायरिंग की घटना में एक युवक के गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बताया जाता है कि थाना हाईवे क्षेत्र के बसेरा होटल में शादी समोरह के दौरान हुये विवाद में फायरिंग कर दी। गोली लगने से 34 वर्षीय योगेश पुत्र दिंगबर गंभीर रूप से घायल हो गये।
शादी समारोह में रंग में भंग पड़ गया। दोनो पक्ष इधर उधर भागने लगें। घायल को गंभीर हालात में सिटी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है। चर्चा है कि गोली काण्ड होटल परिसर के बाहर सड़क पर हुआ है।