मथुरा में कंरट की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत

मथुरा। महानगर में कंरट की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रिफायनरी क्षेत्र के बाद गांव स्थित कान्हा माखन स्कूल में ओसीबी ठीक कर रहे सदर बाजार निवासी मनोज पुत्र मंगल चंद कंरट की चपेट में आने से मौत हो गयी। प्राईवेट विघुत कर्मी की मौत से स्कूल प्रशासन में हडकंप मच गया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गये।

दूसरी घटना थाना गोविन्द नगर के राधेश्याम कालौनी में छत के उपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से क्षेत्र निवासी कैलाश चंद पुत्र बाबूलाल की मौत हो गयी। बताया जाता है कि म्रतक छत पर लोहे के पंलग को खड़ा करते समय विघुत लाइन से छुल गया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गयी। दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।