सरकारी योजनाओ की जानकारी देने वाले कैम्प का नगर आयुक्त ने किया उदघाटन

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “उड़ान यू पी” कार्यक्रम के तहत शहर की मलिन बस्ती रोटी गोदाम अम्बा खार मैनागढ़ आदि इलाको के लोगो के लिए कैम्प लगाकर महिलाओं परिवार में पोषण पर्यावरण स्वास्थ्य शिक्षा आदि विभागों द्वारा अपनी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए लाभ दिया जा रहा है।

बुधवार को यूनीसेफ द्वारा आयोजित कैम्प का उदघाटन कृष्णापुरी सोसाइटी हॉल में नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा किया गया। इस दौरान पार्षद हेमंत अग्रवाल भी मौजूद रहे। कैंप में नगर आयुक्त ने सभी से आम नागरिको को लाभप्रद योजनाओ की जानकारी ली।

कैम्प में स्वस्थ विभाग द्वारा बच्चों व बड़ो का टीकाकरण स्वस्थ परीक्षाण महिला एवं बाल विकास द्वारा गर्भवती महिलाओं बच्चो की योजनाएं शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान योजनाओ श्रम विभाग के रजिस्ट्रेशन समाज कल्याण द्वारा विधवा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन रसद विभाग द्वारा राशन कार्ड डूडा विभाग की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

इस अवसर पर अरविंद कुमार रीजनल कॉर्डिनेटर शिव दत्त परस डिवीजन कोर्डिनेटर सना परवीन डिस्टिक कॉर्डिनेटर यूनीसेफ सीता यादव ब्लॉक कॉर्डिनेटर यूनीसेफ डॉ अनुज चौधरी डॉ गोपाल बाबू हरजीत सिंह चावल अरुण अग्रवाल मुरारी सैनी प्रकाश पाल आई सी डी एस शशि मिश्रा प्रदीप गर्ग छोटे लाल सेनी राहुल गर्ग आदि उपस्थित रहे।