मथुरा में कार में गैंग रेप की घटना को लेकर राजनीतिक दलों की सरगर्मी बढ़ी , प्रियंका गांधी के आने की चर्चा

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने केडी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जाना पीड़िता का हालचाल

मथुरा। कोसीकलां की दुष्कर्म पीड़िता मामले को लेकर बढ़ती राजनीतिक दलों की हलचल देख शुक्रवार को तीन प्लाटून पीएसी कोसी थाने पहुंच गई है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने केडी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़िता का हालचाल लिया। पीड़िता की हालत में पहले से सुधार है।

आज पुलिस अदालत में पीड़िता के बयान दर्ज कराएगी। बयान के आधार पर पहले से दर्ज दुष्कर्म की रिपोर्ट में धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। उधर दुष्कर्म की घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की हलचल तेज हो गयी है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर कोसी थाने में तीन प्लाटून पीएसी जिला मुख्यालय से भेजी गई है। शुक्रवार को फोरेंसिक टीम भी बरामद कर की जांच के लिए कोसीकलां थाने पहुंच गई है।

बताया जाता कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी अजय कुमार लल्लू प्रमोद कृष्णम मथुरा सकते है। जिसको मद्देनजर रखते हुए एक्सप्रेस वे पर उनको रोकने के लिए वृंदावन कट पर पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय कांग्रेसी नेता अपने वरिष्ठ नेताओ के आगमन को लेकर सजग हो गए है।