निगम के 70 वार्डो में व्यापक स्तर पर लगेगें कोविड टीकाकरण कैंप

गोल्डन कार्ड और अन्तोदय राशन कार्ड भी बनाये जायगें कैंप में

मथुरा। मथुरा-वृन्दावन नगरीय क्षेत्र में कोविड टीकाकरण को प्रभावी बनाने के लिये कलैक्टेªट सभाकक्ष में नगर आयुक्त अनुनय झा की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई बैठक में निर्णय हुआ है कि सभी 70 वार्डो में कैंप लगााकर टीकाकरण किया जायेगा। इस बैठक में विस्तृत ढंग से मुख्य चिकित्सका अधिकारी डा रचना गुप्ता में पूर्ण जानकारी दी। बैठक में नगर आयुक्त श्री झा ने बताया कि कैंपों में कोविड टीकाकरण के साथ-साथ अन्तोदय राशन कार्ड के साथ आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड भी बनाये जायेगें।

नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत कोविड टीकाकरण को वृहद रूप से कराये जाने हेतु शासन के निर्देशों के क्रम में कोविड टीकाकरण की बैठक में विस्तृत चर्चा उपरान्त निर्णय लिया गया कि 29 नव. व 01 दिस. को विषम संख्या (ODD NUMBER) वाले वार्ड एवं 30 नव व 02 दिस. सम संख्या (EVEN NUMBER) वाले वार्डों में कैम्प लगाकर कोविड टीकाकरण कराया जायेगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लगने वाले सभी कैम्पों में कोविड टीकाकरण के साथ-साथ अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड भी बनाये जायेंगे।

बैठक में छत्तर सिंह पार्षद एवं अशोक शर्मा पार्षद द्वारा 26 नव को वार्ड सं. 03 अजय नगर में एम.एन.टी. इण्टर काॅलेज के पास एवं वार्ड सं. 52 में शास्त्री बाल निकेतन में कैम्प लगाये जाने का अनुरोध किया गया। नगर आयुक्त द्वारा दोनो स्थानों पर कैम्प लगाये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा गया है । इस बैठक में पार्षद मूलचंद गर्ग राजवीर सिंह आदि निगम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहें।