गोवर्धन क्षेत्र की प्रथम महिला सैनिक ने उत्पीड़न से तंग आकर गंवाई जान

– सेना पुलिस मे लांस नायक पर पर जम्मू मे थी तैनात
– 18 दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर पर आयी हुयी थी छवि
-पिता के फोन पर भेजे सुसाइड मैसेज मे नामजद लडके के उत्पीडन की बताथी वजह

मनीष शर्मा
गोवर्धन। दो वर्ष पूर्व सेना पुलिस मे भर्ती हुयी क्षेत्र की प्रथम सैन्य युवती ने अपने घर मे सुसाइड कर ली। सुसाइड का कारण किसी युवक द्वारा उत्पीडन किया जाना बताया जा रहा है। कस्वे की कृष्णा कालौनी निवासी डा. वेद प्रकाश शर्मा की पुत्री छवि शर्मा (22 वर्ष ) का चयन करीब दो वर्ष पूर्व सेना पुलिस मे हुआ था। दो वर्ष की ट्रैनिंग के उपरांत छवि शर्मा की नियुक्ति हाल ही मे जम्मू सी एम पी मे लांस नायक पद पर हो गयी थी। नौकरी से 2 अक्टूवर को वह छुट्टी लेकर घर पर आयी हुयी थी। इस दौरान परिजनो ने वेटी की नियुक्ति की खुशी मे गिरिराज जी की दूध धारा व व्राहमण भोजन कराये थे।

पिता वेदप्रकाश ने वताया कि छवि की मां मायके गयी थी तथा घर की ऊपरी मंजिल पर कमरे मे वह सो रहे थे तथा बेटी छवि नीचे के कमरे मे सो रही थी। प्रतिदिन की भांति सुवह 4 बजे वह जागे तो मोवाइल फोन मे बेटी के मैसेज को देखकर तुरंत उसके कमरे की तरफ दोड पडे। देखा तो छत पर पंखे पर साडी से फंदा लगाकर उनकी बेटी छवि लटकी हुयी थी। आनन फानन मे बेटी को फंदे से उतार कर वह मथुरा मिलिट्री हास्पीटल ले गये जहा चिकित्सको ने उसको मृत घोषित कर दिया।

छवि के पिता डा. वेदप्रकाश ने वताया कि उनकी बेटी कुछ दिन से परेशान थी तथा कुछ बता नही रही थी। सुसाइड मैसेज मे उसने एक लडके द्वारा गलत फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का जिक्र करते हुये उसे न छोडने की भी मांग की है। छवि के पिता ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।