(राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय)
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन के आव्हान पर आज रेल रोको आंदोलन को लेकर पुलिस काफी चौकस नजर आई। मथुरा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल के अलावा स्थानीय पुलिस भी प्लेटफार्म पर तैनात नजर आई। इसके अलावा अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर भारी पुलिस बल सजग रहा। समाचार लिखे जाने तक जनपद में कहीं भी रेल रोकने की जानकारी प्रकाश में नहीं आई है।
सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों नेताओं को क्षेत्रीय पुलिस ने घरों पर ही नजर बंद कर लिया। मथुरा में कोतवाली पुलिस ने भाकियू के पवन चतुर्वेदी आदि को स्टेशन की और से जाने से रोक दिया।
राया कस्बे में किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर दोपहर रेलवे स्टेशन पर कासगंज मथुरा पैसेंजर गाड़ी के रुकते ही कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए। यह देख वहां मौजूद अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन फानन में जीआरपी पुलिस ने बमुश्किल कार्यकर्ताओ को इंजन से नीचे उतारा।
सयुक्त किसान आंदोलन को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन और अम्बावत गुट के कार्यकर्ता राया रेलवे स्टेशन पर अलग अलग गुट में नजर आए। दोनों ही गुट आमने सामने खड़े होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे ।
राया में केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर जबरन थोपे जा रहे तीन कृषि काले कानून को वापस कराने के लिए किसान पिछले दस माह से बॉर्डर पर धरना देते हुए अपनी मांगे मनमाने पर अड़ा हुआ है वही सरकार आंखे मूंदे बैठी है। जिसे जगाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज किसान यूनियन और अंबावता गुट के कार्यकर्ता राया रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन को लेकर पहुच गए । किसान रेल रोको आंदोलन को लेकर भारी संख्या में पुलिस प्रसाशन वहां पहले से ही मौजूद रहा ।
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा रेल रोको आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष बुध्दा सिंह प्रधान व्रज मोहन देवेंद्र सिंह चन्दवीर सिंह परिहार पवन चौबे गिल्ला सिंह धीरी सिंह अंबावता गुट के जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर उदयवीर सिंह डॉ चरन सिंह शिवकुमार तौमर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता स्टेशन पर आ गए इस बीच दोपहर 12 बजे स्टेशन पहुची कासगंज मथुरा पैसेंजर ट्रेन के आगे खड़े होकर गाड़ी रोककर केंद्र सरकार के विरुद नारेवाजी की।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक देहात श्रीश चन्द्र उपजिलाधिकारी महावन कृष्णानंद तिवारी उपजिलाधिकारी मांट राम दत्त राम क्षेत्राधिकारी महावन रविकांत पराशर राया थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र सहित जीआरपी आरपीएफ रेलवे फोर्स भारी संख्या में मौजूद रहा ।