होशियार सिंह
नौहझील। राष्ट्रीय लोकदल के आशीर्वाद पथ अभियान के तहत कल सोमवार को 18 अक्तूबर को थाना नौहझील क्षेत्र के मोरकी इंटर कालेज मैदान पर होने वाली जनसभा बेमौसम तज बरसात के कारण स्थगित कर दी गई है। बारिश से मोरकी मैदान में पानी भर गया व मैदान में लगा टेंट भी भीग गया। यह सभा अब आगामी 27 अक्टूबर को आयोजित की जायेगी। इसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। जनसभा में जयंत हैलीकॉप्टर से पहुचेंगे। इस जनसभा में जिले से ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग सहभागिता करेंगे।
स्थानीय रालोद पदाधिकारियों का दावा है कि जनसभा में 40 हजार से भी अधिक लोग जुटेंगे। रालोद नेता योगेश नौहवार व सोनू प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि सभा को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं। मोरकी मैदान में मंचों व पाण्डाल बनाने का कार्य भी पूर्ण हो चुका था मगर आज आई तेज बारिश ने तैयारियों में खलल डाल दिया व मैदान में पानी भर गया जिसके चलते कल 18 अक्टूबर को होने वाली सभा स्थगित कर दी गई है।