वृन्दावन। सर्व स्वर्णकार महासंगठन की छटीकरा मार्ग स्थित श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में आयोजित स्वर्णकार प्रतिनिधि बैठक में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन उत्तर प्रदेश के डीआईजी हीरालाल को आईजी पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया।
इस दौरान बैठक में पधारे अतिथि कमिश्नर जीएसटी आगरा संतोष वर्मा अंतर्राष्ट्रीय कवित्री पूनम वर्मा का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।
बैठक की शुरुआत बचपन से ही संगीत में रूचि रखने वाले व राष्ट्रपति पदक से सम्मानित आईजी हीरालाल ने अपनी मधुर सुरीली आवाज से श्री बाँके बिहारी जी के भजन गाकर किया।
कार्यक्रम में उन्होंने कहां की समाज में सक्रिय भूमिका निभाने वाले समाज सेवियों व मेधावी विद्यार्थियों व सरकारी सेवा में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए तथा समाज के जरूरतमंदों की यथासंभव मदद की जानी चाहिए।
बैठक में डिप्टी कमिश्नर संतोष वर्मा ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही निर्धन असहाय विधवा विकलांग युवा बच्चों महिलाओं वृद्धों को चिन्हित कर उनकी आर्थिक व सामाजिक रूप से मदद करने के लिए एक स्वर्णकार टास्क फोर्स कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने समाज के युवा नौजवानों से कहा कि वोद्धिक, शैक्षिक व नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सेमिनार व प्रतियोगिताओ का आयोजन बहुत आवश्यक है।
इस अवसर पर सर्व स्वर्णकार महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा कि हमारे संगठन का कार्य उप जातियों में बटे स्वर्णकार समाज को एकजुट करना, बच्चों को शिक्षित बनाना, समाज के जरूरत मंदो की मदद करना का कार्य प्रदेश भर में निरंतर किया जा रहा है।
अखिल भारतीय माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन शिव शंकर वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बैठक में कोषाध्यक्ष यू सी वर्मा आनंद कुमार मलिक प्रभु नारायण सेठ जी कृष्णकांत वर्मा बंटी वर्मा नितिन वर्मा राजकुमार वर्मा सुरेन्द्र वर्मा कृष्णा वर्मा आदि सामाजिक बंधु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।