मथुरा (राजपथ मथुरा ब्यूरो)। अमीर बनने की चाहत में एक किशोर घर से बिना बताये साइकिल से दिल्ली की दौड़ लगा दी। शानिवार प्रात एक किशोर घर से बिना बताये निकल गया। घंटों बीत जाने के बाद किशोर जब घर नही आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी । परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
थाना प्रभारी सूरज प्रकाश चंद ने बताया आज प्रात: 6 बजे अमित नादर पुत्र प्रेमचंद निवासी 48 कृष्णा कुंज पदमपुरी सोंख रोड का 11 वर्षीय पुत्र पार्थ चौधरी घर से बिना बताए साइकिल से चला गया था। घटना की सूचना परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि एक किशोर के गायब होने की सूचना पर बरामद के लिये कोतवाली और संविलास टीम को लगाया गया था।
टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विलांस की मदद से पार्थ को कस्बा छाता से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह अमीर बनने की चाहत में साईकिल से दिल्ली जा रहा था।