मथुरा। मंगलवार से मथुरा में एक बार पुनः बंदर पकड़ो अभियान नगर निगम द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। यह अभियान 1 महीने के लिए चलाने की अनुमति वन विभाग द्वारा नगर निगम को प्रदान की गई है। दो दिन में करीब 300 बंदर पकड़े गए हैं। नगर निगम आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि एक माह के अंदर मथुरा शहर के अंदरूनी अलग अलग क्षेत्र से काफी संख्या में बंदर पकड़कर चंबल भेज दिए जाएंगे। मथुरा के पश्चात वृंदावन में बंदर पकड़ो अभियान चलाया जाएगा।
पालिका सूत्रों के अनुसार बुधवार को शहर के कंकाली भूतेश्वर बीएसए कॉलेज सहित आसपास के क्षेत्रों में बंदर पकड़ने की टीम लगाई गई जिन्होंने काफी संख्या में बंदर पकड़े हैं। इन क्षेत्रों से बंदर पकड़ने के अभियान पर नागरिकों ने निगम प्रशासन की सराहना की है। बंदरो को पकड़ने की कार्यवाही देखने के लिए जगह जगह काफी संख्या में लोगों का हुज्जूम लगा रहा है।