मथुरा में जन्मभूमि के पास से गौ रक्षकों ने मांस से भरी गाड़ी पकडी , नगर पंचायत के सभासद सहित दो गिरफ्तार
मथुरा। बुधवार की सुबह गौ रक्षकों ने गोविंद नगर क्षेत्र की महाविद्या कॉलोनी स्थित महाविद्या कुंड के समीप डेढ़ क्विंटल मांस से भरी एक गाड़ी पकड़ ली । सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकडे गये तस्कर में एक राया नगर पंचायत का सभासद है।
बताया जाता है कि बुधवार को गौ रक्षकों के संगठन गौ सेवा मिशन को सूचना मिली की यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते इको वेन गाड़ी यूपी 85 बी वी 9769 में अवैध रूप से मीट लाया जा रहा है। सूचना पर गौ रक्षकों की टीम यमुना एक्सप्रेस वे के राया कट पर पहुंच गई। इसी बीच मीट लेकर आ रही गाड़ी को जब गौरक्षकों ने रुकवाई तो कार सवार तस्करों ने गौ रक्षकों को चकमा देकर गाड़ी को मथुरा की तरफ मोड़ दिया। पशु तस्कर बड़े ही शातिर थे। गौ रक्षकों को पीछा करते देख उन्होंने शहर की सड़कों पर गाड़ी को घूमना शुरू कर दिया। गौ तस्करों की गाड़ी को पकड़ने का प्रयास कर रहे गौ रक्षकों को पीछा करने के बाद थाना गोविंद नगर क्षेत्र में सरवस्ती कुंड मार्ग पर पकड़ लिया। महाविद्या कॉलोनी इलाके में रामलीला मैदान के पास पकड़े गए पशु तस्करों की गाड़ी से 3 कुंटल मीट बरामद हुआ। सूचना मिलते ही थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गौ रक्षकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। मौके पर गोविन्द नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब मांस से भरी इको गाड़ी जब्त कर ली है और मांस ले जा रहे दो लोग राया से पार्षद आयूब पत्र कल्लू निवासी मोहल्ला शेरखान राया एवं मौसिम पुत्र रहीश निवासी राया को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद मीट को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि अयूब राया नगर पंचायत में वर्तमान सभासद भी हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सन्तों के द्वारा की गई मांग के बाद श्री कृष्ण जन्मस्थान के समीप के 22 वार्ड तीर्थ स्थल घोषित किया था। जिसके बाद अधिकारियों ने मीट की दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर इस क्षेत्र में मीट के कारोबार पर रोक लगा दी थी । इस संबंध में गौ सेवक सीताराम पुत्र महेश शर्मा नई बैंक कालौनी वृन्दावन ने धारा 295 429,गो हत्या निवारण अधि. 3 / 5a /b के तहत अभियोग पंजीकृत कराया है।
थाना गोविन्द नगर पर पहुंचे एस पी सिटी एम पी सिंह ने बताया कि गाड़ी में 160 किलो मांस भरा हुआ मिला है। तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है।