मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत मथुरा जनपद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में भगवान श्री कृष्ण की पावन भूमि की ब्रज राज व यमुना जल लेकर अपने निजी वाहनों से पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अनुपस्थिति में भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन को भेंट की व ब्रजरज से तिलक किया।
इस मौके पर श्री जादौन ने कहा गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में मथुरा जनपद से किसान व कार्यकर्ता पहुंचे वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी सरकार है जब तक कानून वापस नहीं होगा आंदोलन निरंतर चलता रहेगा।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान भारतीय किसान यूनियन के आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार मेरठ मंडल अध्यक्ष पवन खटाना महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी जिला महामंत्री देवेंद्र रघुवंशी मांट तहसील अध्यक्ष रोहताश चौधरी छात्र नेता विश्वेंद्र चौधरी शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी महानगर उपाध्यक्ष सुनील चौधरी जगमोहन मंडल कोषाध्यक्ष आगरा जगदीश परिहार प्रेमवीर सिंह चंद्रभान मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Next Post